NFIW Delhi Unit Orientation 2023
NFIW Delhi Unit Update
एन एफ आई डब्ल्यू की दिल्ली राज्य की ओर से नेतत्वके साथियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 8अगस्त को केंद्रीय कार्यालय में किया गया। जिसमें त्रिलोकपुरी, मंगोल पुरी, कृष्ण विहार, जैतपुर, मांगेराम पार्क, नवादा, सीतापुरी, कीर्तिनगर, नयी दिल्ली व पटेल नगर के सचिवों ने भागेदारी की।
सुबह
से शाम तक चली इस कार्यशाला की आवश्यकता बताते हुए दिल्ली की कार्यकारी
अध्यक्ष डॉक्टर रुपया सिद्दिकी ने बताया कि हम एक आजाद भारत की पहली
रजिस्टर्ड महिला संगठन हैं जो कि फेडरेशन है जिसमें विभिन्न नाम से काम
करने वाले महिला समूह जो हमारी विचार धारा और उद्देश्यों से सहमत हों
संबद्ध हो कर काम करते हैं। हम उन समूहों के साथ भी काम करते हैं जो
महिलाओं के मूल भूत अधिकार जैसे राशन, रोजगार, शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य और
पेंशन पर काम करते हैं।
कार्य शाला को चार सत्रों में बांटा गया:
1-संगठन
का इतिहास जिसे राष्ट्रीय कोर ग्रुप की सदस्य सुप्रिया चौटानी ने बताया। उन्होंने हमारे वरिष्ठ नेताओं और उनके संचालित समाज सुधर कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने बताया के कैसे हमने मिलके क़ानूनों में संशोधन किया, नए क़ानूनों की मांग की और पराथाओं या रीती रिवाजों को नए नज़रिये से देखने की बात आम महिला से की।
2-
सांगठनिक ढांचा व विभिन्न कानूनों की जानकारी राष्ट्रीय सचिव निशा सिद्धू
ने महिलाओं को दी और पुलिस थाने में से काम कैसे कराना है, वह बताया। महिलाओं की सशक्तिकरण करते क़ानून और नीतियों के बारे में समझाते हुए उन्होंने बताया के इतिहास में महिला फेडरेशन ने कैसे मुद्दे उठाये, कैसे उनके क़ानून बनाने में योगदान दिया, और सबसे ज़रूरी आज हम सरकार से कैसे उन् क़ानूनों को लागू करने में उनपे दबाव दाल सकते हैं। पुलिस, मंत्री, SDM से या किसी अधिकारी से कैसे न्याय लेना है।
3-
सांझा अभियान के सत्र में डाक्टर कोनिनिका रे ने राशन, पेंशन
सांप्रदायिक सद्भाव, शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे समूहों के साथ
इलाके की महिलाओं को अपने सांगठनिक तरीकों से आम महिलाओं की समस्या को
कैसे हल करना है इसकी जानकारी दी।
4- हमारे अभियान
और संगठन विषय पर राज्य महासचिव दीप्ति भारती ने आगामी सप्ताह में संगठन के
कुछ महत्वपूर्ण अभियानों के बारे में बताया जैसे 10 अगस्त को मणिपुर में
चल रही हिंसा क 100 दिन पूरे हो रहे हैं। "न्याय के इंतजार में मणिपुर की
जनता" विषय पर राज्य स्तरीय बैठक जो हम आनलाइन करेंगे।
14
अगस्त को "अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काई जा रही नफरत और प्रतिक्रिया
स्वरूप उन पर बढ़ ती हिंसा और हमलों के खिलाफ शाम 6 बजे इलाकों में केंडल
मार्च।
17 अगस्त को " मणिपुर में हिंसा के 100 से ज्यादा दिन" विषय पर प्रदर्शन दिल्ली में।
विभिन्न इलाकों में पोस्ट कोविड सर्वे की परियोजना आदि।
इस कार्यशाला में संगठन की राज्य व क्षेत्रिय इकाइयों के समक्ष आ रही आर्थिक परेशानियों और सदस्यता अभियान, फंड रेज अभियान, सक्रियता, आदि पर चर्चा हुई। आगामी 2 माह के अंदर सभी ब्रांच व जिला सम्मेलन
करके राज्य सम्मेलन करन है। इस बात पर अधिक जोर दिया गया कि आज भी और हमेशा
से आंदोलन, प्रदर्शन, घेराव हमारे हथियार है ं जिनको और धारदार बनाना है।
यह एक दिवसीय कार्यशाला दिन के11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली।
दीप्ति भारती,
दिल्ली महा सचिव
Comments
Post a Comment