भारतीय महिला फेडरेशन की दक्षिण दिल्ली क्षेत्र का जिला सम्मेलन

 दिनांक 21-09-23 को भारतीय महिला फेडरेशन की दक्षिण दिल्ली क्षेत्र का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। 


श्री मति सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं पर महिलाओं ने बात रखी। इस जिले में सांसद भाजपा का और विधायक आम आदमी पार्टी की है बस काम को लेकर टकराव होते हैं, काम नहीं होते। नशाखोरी के चलते बहुत से नौजवान और छोटी उम्र के लड़के या तो जान से हाथ धो रहे हैं या अपराध का रास्ता पकड़ रहे हैं। सोनी, तरन्नुम गंगा श्री और शकुन्तला ने अपनी बात रखी। 


संचालक शीला भारती ने अपने भारतीय महिला फेडरेशन से जुड़ने के बारे में बताया और भविष्य में अधिक सक्रियता से इस जिले की सहभागिता का आश्वासन दिया। 


राज्य महासचिव दीप्ति भारती ने सम्मेलन का समापन भाषण में संगठन के 70 गौरवशाली वर्षों की जानकारी देते हुए जिले को इस सफल सम्मेलन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि महिला ओं से जुड़े विभिन्न कानून बनवाने और लागू करने के लिए हमारे संगठन के पूर्व और निवर्तमान नेताओं ने बहुत संघर्ष संसद के बाहर और सड़क पर किया है जिसमें बहुचर्चित 'महिला आरक्षण बिल भी है। दीप्ति भारती ने फिलहाल में संसद में सरकार द्वारा पारित इस बिल को पारित किए जाने के राजनीतिक हथकंडे पर भी रौशनी डाली।उन्होंने इसे 'दूर के ढोल सुहावने' बताया। 


 


यहाँ गठित 7 सदस्यों की समिति ने पुन: शीला भारती को जिला सचिव चुना और बाकी सदस्य बाद में चुने जाऐंगे। राज्य व राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भी प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। सम्मेलन में बदरपुर, ज्ञान मंदिर, खड्डा कलोनी और मोड़ बंद की महिलाऐं शामिल हुईं।

 


 

 

Comments

Popular posts from this blog

Community Outreach: Creating Awareness about Constitutional Rights

Training in Survey Research Method for Covid

Community Outreach: Eye camp at NCR (Bihari Pura)